Stock Market Movement: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। लगभग सभी सेक्टरों के स्टॉक लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स (Sensex) करीब 300 अंक नीचे खुला और ये गिरावट दिनभर जारी रही। सेंसेक्स (Sensex) 927 अंक या 1.53% गिरावट के साथ 59744.49 पर आ गया। वहीं निफ्टी (Nifty) भी 272.4 अंक या 1.53% नीचे 17554.30 पर पहुंच गया।

अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। डाओ जोंस करीब 700 अंक टूटा, जबकि नैस्डेक भी 2.5 प्रतिशत नीचे आ गया। इसके असर से एशिया समेत दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं। संभव है कि एक दो दिन में ट्रेडर्स और बिकवाली करें।

Open Free Demat Account

अदाणी के शेयरों में गिरावट
आज भी अदाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली रही। अदाणी एंटरप्राइजेस 7 प्रतिशत टूटा है। अदाणी ट्रांस, अदाणी ग्रीन 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट पर पहुंच गया। इसके साथ ही अदाणी विल्मर, अंबुजा सीमेंट के शेयरों पर सेलिंग प्रेशर देखा जा रहा है। Read More: अदाणी ग्रुप के 3 स्टॉक्स को लेकर NSE का बड़ा फैसला, निवेशकों को नुकसान से बचाने की कवायद

बाजार का हाल:

11.05 AM

  • सेंसेक्स (Sensex) 528.52 अंक या 0.87% गिरावट के साथ 60144.20 पर आ गया। वहीं निफ्टी (Nifty) भी 155.90 अंक या 0.87% नीचे 17670.80 पर पहुंच गया।

11.45 AM

  • सेंसेक्स 611 अंक या 1.1% गिरावट के साथ 60060.89 पर आ गया। वहीं निफ्टी (Nifty) भी 179.45 अंक या 1.1% नीचे 17647.25 पर पहुंच गया।

    क्रूड और गोल्ड में गिरावट आई
    दूसरी ओर, निवेशक वैश्विक स्तर आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इसका असर कच्चे तेल या क्रूड ऑयल और सोने की कीमतों पर नजर आ रहा है। बुधवार को क्रूड के दाम 1 प्रतिशत नीचे आ गए। वहीं, सोने पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

अपना नि:शुल्क और शून्य ब्रोकरेज वाला डीमेट अकाउंट बनाने के लिए क्लिक करें…

Leave a Reply